9वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2025
(9th Asian Winter Games, 2025)
✅ 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन 7 से 14 फरवरी 2025 तक हार्बिन, हेइलोंगजियांग प्रांत, चीन में किया गया। हार्बिन ने 1994 के बाद दूसरी बार खेलों की मेजबानी की है। कुल 11 शीतकालीन खेल विधाओं में 64 स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।
✅ इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर “बिनबिन” और “नीनी” (बाघ) थे। खेलों का आदर्श वाक्य “ड्रीम ऑफ विंटर, लव अमंग एशिया” था।
✅ चीन ने 85 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया (32 स्वर्ण, 27 रजत, 26 कांस्य)। दक्षिण कोरिया 45 पदकों (16 स्वर्ण, 15 रजत, 14 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
✅ भारत ने कोई पदक नहीं जीता। फिगर स्केटर तारा प्रसाद ने महिला स्केटिंग में 8वां स्थान प्राप्त किया।
✅ 10वें एशियाई शीतकालीन खेल 2029 का आयोजन सऊदी अरब (NEOM 2029) में किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please don't enter any spam link in the comments box